छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : वैष्णव समाज द्वारा दानवीर महंत राजा दिग्विजय दास की जयंती मनाया गया

राजगामी संपदा पर वैष्णव का अधिकार कुलबीर छाबड़ा

राजनांदगांव | वैष्णव समाज द्वारा दानवीर महंत राजा दिग्विजय दास की जयंती 25 अप्रैल को जिला भवन बल्देव बाग पर बड़े ही धूमधाम हर्षौल्लास से मनाया गया। दानवीर महंत राजा दिग्विजय दास की जयंती के शुभ अवसर वैष्णव राजवंशों की स्मृति में सभी पूर्वज राजाओं को याद किया गया एवं प्रतीकात्मक प्रतिमा के साथ महंत राजा बलराम दास की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि महापौर माननीय मधुसूदन यादव जी के कर कमलों द्वारा किया गया साथ ही सभी राजाओं के प्रतीकात्मक स्मृति चिन्हों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उक्त कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष रविन्द्र किरण वैष्णव, नगर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा जी, वार्ड पार्षद रोहित झांझडे, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र बैरागी जी,दिग्विजय कॉलेज के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र सिंह, जैन समाज से मनोज बैध व सूर्यकांत जैन जी, कसार समाज से संजीव कसार, निषाद समाज से दीना निषाद, स्वर्णकार समाज से अंजली वाडेकर, राजपूत समाज से राकेश ठाकुर जी, इसी प्रकार अन्य समाज से प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम के सहभागी बने। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर माननीय मधुसूदन यादव जी ने सम्बोधन में कहा कि वैष्णव समाज के पहल पर जो राजवंशों के राजाओं की स्मृति में मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम अनुकरणीय पहल किया गया जो कि अत्यंत सराहनीय हैं। राजाओं के द्वारा नगर के बसाहट के संबंध में एवं दानवीर राजाओं के योगदान को अविस्मरणीय हैं जिसको भुलाया नहीं जा सकता आज भी जनमानस उसका लाभ ले रही हैं। मुख्य अतिथि द्वारा वैष्णव समाज को अपने उद्बोधन में आवश्यक सुझाव देते हुए  विकास के लिए जो भी धनराशि की आवश्यकता होगी उसके लिए वैष्णव समाज को आश्वस्त किया गया हैं। इसी प्रकार अन्य वक्ता के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  कुलबीर सिंह छाबड़ा जी, मनोज वैद्यजी, सूर्यकांत जैन जी, रविंद्र वैष्णव, दीना निषाद जी, राकेश ठाकुर, अंजली वाडेकर, संजीव कसार, सुरेन्द्र बैरागी प्रोफेसर डॉ शैलेन्द्र सिंह द्वारा उद्बोधन में वैष्णव राजाओं को स्मरण करते हुए उनके महान कार्यों को याद करते हुए वैष्णव राजाओं के इतिहास को बताया गया। कार्यक्रम के अगली कड़ी के रूप में वैष्णव समाज द्वारा सभी अतिथियों की उपस्थिति में पहलगाम काश्मीर में हुए आतंकी घटना में मारे गए सैलानियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाज के प्रमुख प्रदेश सलाहकार देवकुमार निर्वाणी,जिला प्रभारी शिव कुमार वैष्णव, भु अर्जन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर वैष्णव, जिलाध्यक्ष संतोष वैष्णव, जिला महासचिव संदीप वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष कमलेश वैष्णव, भावेश वैष्णव, जितेंद्र वैष्णव, सुभाष वैष्णव,बलदाऊ वैष्णव, राजकुमार वैष्णव, राकेश वैष्णव, दीपक वैष्णव, जीतू वैष्णव,दिग्विजय वैष्णव, ओंकार वैष्णव,आकाश दास वैष्णव, विश्वास वैष्णव अनूप दास वैष्णव मंडलेश्वर, जागेश्वर दास उपमंडलेश्वर , मंडल सचिव राजेंद्र वैष्णव, मंडल सहसचिव तजेंद्र वैष्णव, मंडल सलाहकार मेघदास वैष्णव, सुरेन्द्र वैष्णव, डोंगरगांव मंडलेश्वर बालकृष्ण दास, लव दास, कृष्णकुमार वैष्णव , जेके लल्ला दास, देवेश वैष्णव,गजेंद्र दास, कमलेश वैष्णव, चिंतामणि वैष्णव, रजनीश वैष्णव, ख़ेमनारायण वैष्णव चिखला, शिवकुमार वैष्णव, इंद्रकुमार वैष्णव, कमल वैष्णव कोहका, दिलीप वैष्णव, भूपेंद्र वैष्णव कवर्धा, पुरुषोत्तम वैष्णव, रवि वैष्णव, वैभव वैष्णव, विवेक वैष्णव, मनोज निर्वाणी साकेत वैष्णव, शौर्य वैष्णव,लक्ष्मी वैष्णव,भूषण वैष्णव मुकंद वैष्णव, बिहारी दास, सीमा वैष्णव, गायत्री वैष्णव,श्रद्धा वैष्णव, भारती वैष्णव, वर्षा वैष्णव, प्रीति वैष्णव, गुंजन वैष्णव, शकुंतला वैष्णव एवं अन्य क्षेत्र से आए वैष्णव जन उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन कमलेश वैष्णव एवं कार्यक्रम का आभार जिला महासचिव संदीप वैष्णव द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला प्रभारी शिव कुमार वैष्णव, जिला अध्यक्ष संतोष वैष्णव एवं चंद्रशेखर वैष्णव के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

8 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

9 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

9 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

9 hours ago