राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में शिवलिंग के आकार में बना है मां पाताल भैरवी का मंदिर…

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में मां पाताल भैरवी विराजमान हैं। माता का ये मंदिर 28 साल पहले बनकर तैयार हुआ है। तब से लेकर आज तक इस मंदिर की ख्याति बढ़ती जा रही है। सावन और नवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर में भक्तों की भीड़ देखते ही बनती है। इस मंदिर में छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु आते हैं ।

जो मंदिर में आकर मनोकामना मांगते हैं. मनोकामना पूरी होने के बाद वो मंदिर में आकर देवी देवताओं का आशीर्वाद लेते हैं. मां पाताल भैरवी मंदिर का निर्माण सन 1998 में किया गया था. बाबा बर्फानी द्वारा मंदिर की स्थापना की गई थी। मंदिर में भव्य मां पाताल भैरवी की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो कि अपने आप में खास है. मंदिर की स्थापना के बाद से ही दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं और मंदिर में दर्शन करते हैं।

खास तरीके से हुआ है मंदिर का निर्माण

इस मंदिर की बनावट खास तरीके से की गई है. शिवलिंग के आकार में मंदिर का प्रांगण बनाया गया है, जिसमें तीन खंड बने हैं। सबसे ऊपर के खंड में भगवान शिव के 12 शिवलिंगों के दर्शन भक्त करते हैं। इसके बाद बीच के खंड में मां राजराजेश्वरी भव्य नौ रुपों में विराजित हैं। वहीं आखिरी खंड में पाताल भैरवी मां काली के रुप के दर्शन होते हैं। मां पाताल भैरवी मंदिर जमीन के भीतर 15 फीट नीचे बना है। प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 15 फीट है। मंदिर के सिर पर एक बड़ा शिवलिंग दिखाई देता है, जिसके सामने बड़ी नंदी की प्रतिमा लगाई गई है।

शरद पूर्णिमा में बंटती है विशेष खीर

नवरात्र पर्व पर विशेष तौर पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है. इसके साथ ही शरद पूर्णिमा के दिन मंदिर समिति औषधि युक्त खीर का मुफ्त वितरण करती है. ऐसा माना जाता है कि जड़ी बूटियों से मिश्रित इस खीर से कई तरह की बीमारियों का इलाज होता है. खासकर दमा,अस्थमा और सांस से संबंधित मरीज यदि इस खीर का सेवन कर ले तो उनकी तकलीफ कम हो जाती है, इसलिए शरद पूर्णिमा वाले दिन इस मंदिर में पैर रखने की भी जगह नहीं होती।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

7 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

7 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

7 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

7 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

7 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

7 hours ago