छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि …

राजनांदगांव l छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने 1 मई को जोरातराई में मजदूर दिवस मनाया। शहीदों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर इंकलाबी नारों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। क्रांतिकारी गीतों के साथ सभा की शुरुआत हुई। सभा को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े, एक्टू के राष्ट्रीय सचिव बिजेंदर तिवारी, सुशांत कुमार, मोर्चा के उपाध्यक्ष एजी कुरैशी, लखन कुर्रे, दिनेश देवांगन, डोमार साहू, अशवन टंडन, महेश साहू ने संबोधित किया। सभा का संचालन मोर्चा के संगठन मंत्री तुलसी देवदास व महामंत्री पुनाराम साहू ने किया।

वक्ताओं ने कहा अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों से 16 घंटे कार्य कराया जा रहा था। उसके विरोध में हुए आंदोलन में नेतृत्वकारी मजदूर नेताओं को फांसी पर चढ़ाया गया। उसका विरोध करने वाले हजारों मजदूरों को 1 मई 1886 के रोज गोली का निशाना बनाया गया तब से एक मई को मजदूर दिवस मानते आ रहे हैं उसी के संदर्भ में 1 मई को मोर्चा के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया।

चार श्रम कोड मजदूरों के हितों के खिलाफ है वक्ताओं ने कहा मजदूरों के हितों में जो श्रम कानून बने थे केंद्र सरकार द्वारा उन कानून को उद्योगपति कॉर्पोरेट घरानों के लिए चार श्रम कोड में बदल दिया गया जो मजदूरों के हितों के खिलाफ है। 8 घंटे ड्यूटी का कानून बदलकर 12 घंटे बनाया गया। कर्मचारी भविष्य निधि, ट्रेड यूनियन अधिनियम 1926 में भी परिवर्तन किया गया इसलिए मजदूरों को संघर्ष करना होगा। हरियाणा के पानीपत तथा यूपी के नोएडा में हुए मजदूर आंदोलन का समर्थन करते कहा वहां की भाजपा सरकारों में मजदूरों पर दमन कर 500 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर  शक्ति भवन स्थित तरंग ओडिटोरियम शनिवार की शाम करीब सात बजे उस वक्त अफरा-तफरी…

22 minutes ago
सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की…

1 hour ago
नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल…

1 hour ago
CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

2 hours ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

3 hours ago