छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

राजनांदगांव । जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि सहायक ग्रेड-1 विदेशीलाल परजा जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव में लगभग 8 वर्ष तक कार्यरत रहे। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दी। अपने सरल एवं मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के साथ उनका समन्वय एवं सहयोग रहा। विगत कुछ माह पहले उनका स्थानांतरण जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर हुआ था। उनका परिवार रायगढ़ में निवासरत है। उनके अस्वस्थ होने पर रायपुर के निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था।

kgnews

Recent Posts

CG : धमतरी शहर में ऑटो चालक की हत्या …

CG : धमतरी शहर में ऑटो चालक की हत्या …

धमतरी। धमतरी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक की लाश…

7 minutes ago
CG : माहवारी पर खुली बातचीत से बदल रही सोच

CG : माहवारी पर खुली बातचीत से बदल रही सोच

बलरामपुर में जागरूकता गोष्ठी ने दिया स्वस्थ, संवेदनशील और सशक्त समाज का संदेश रायपुर ,…

9 minutes ago
CG : विशेष लेख : जशपुर का काजू बना किसानों की समृद्धि की नई पहचान

CG : विशेष लेख : जशपुर का काजू बना किसानों की समृद्धि की नई पहचान

स्वाद, गुणवत्ता और बढ़ती मांग ने बदली हजारों किसानों की तकदीर 7800 किसान जुड़े काजू…

13 minutes ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा…

19 minutes ago
CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा…

23 minutes ago
CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन जब्त, अवैध खनन पर लगातार सख्ती रायपुर,…

26 minutes ago