राजनांदगांव : जन शिकायतों को प्राथमिकता देने और केस समय पर निबटाने आईजी के निर्देश…
राजनांदगांव , पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव की अध्यक्षता में रेंज कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रेंज के अंतर्गत आने वाली विभिन्न पुलिस इकाइयों के कार्यों का मूल्यांकन करना और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था।
बैठक के दौरान आईजी बालाजी राव ने लंबित अपराधों, मर्ग, गुम इंसान और शिकायतों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मोटरयान अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई, विभागीय जांच और सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय में लंबित दावा-आपत्ति के प्रकरणों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया।
आईजी राव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस गश्त एवं सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत किया जाए। बैठक में राजनांदगंाव एसपी अंकिता शर्मा, एमएमसी एसपी वायपी सिंह, केसीजी एसपी लक्ष्य शर्मा, कवर्धा एसपी धर्मेंद्र िंसंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में मंत्र एवं प्रार्थना संबंधी राज्य शासन के आदेश को…
बिलासपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…
धमतरी। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक…
भोपाल बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक ही निराकरण करने के उद्देश्य…
अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के…