राजनांदगांव : जलालबाग दरगाह में उर्स, 24 से कव्वाली होगा…

राजनांदगांव | शहर के पार्रीनाला स्थित प्रसिद्ध दरगाह जलालबाग में सालाना उर्स मनाया जा रहा है। उर्स के मुबारक मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 23 अप्रैल को रूहानी महफिल सजेगी, वहीं शुक्रवार से देश के मशहूर कव्वालों के बीच मुकाबला होगा। दरगाह कमेटी द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार रात 10 बजे से ”महफिल-ए-शमा” का आयोजन किया गया। 24 अप्रैल को उर्स की पहली कव्वाली नाइट होगी। इसमें बदायूं के मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तानी और अलीगढ़ के हबीब पेंटर के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान मौजूद रहेंगे। साथ ही जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आयोजन के अंतिम दिन, 25 अप्रैल को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद संतोष पांडे करेंगे। इनके साथ ही पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव और पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

kgnews

Recent Posts

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

14 minutes ago
मध्यप्रदेश से संयुक्त अरब अमीरात को जीआई-टैग वाले रीवा सुंदरजा आमों का हुआ पहला वाणिज्यिक निर्यात

मध्यप्रदेश से संयुक्त अरब अमीरात को जीआई-टैग वाले रीवा सुंदरजा आमों का हुआ पहला वाणिज्यिक निर्यात

भोपाल रीवा का सुंदरजा आम अब वैश्व‍िक बाजारों की शान बन गया है। केन्द्रीय वाणिज्य…

19 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड शिक्षकों के 50 दिन वाले आदेश पर रोक; 300 दिन के अर्जित अवकाश का रास्ता साफ

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड शिक्षकों के 50 दिन वाले आदेश पर रोक; 300 दिन के अर्जित अवकाश का रास्ता साफ

इंदौर   मध्यप्रदेश में टीचर्स के लिए अर्जित अवकाश पर इंदौर हाईकोर्ट नया फैसला आया है।…

27 minutes ago
​धमतरी का ‘नगरी’ बनेगा हल्दी उत्पादन का नया हब: 250 किसानों ने थामा वैज्ञानिक खेती का हाथ, 250 टन पैदावार का लक्ष्य

​धमतरी का ‘नगरी’ बनेगा हल्दी उत्पादन का नया हब: 250 किसानों ने थामा वैज्ञानिक खेती का हाथ, 250 टन पैदावार का लक्ष्य

​धमतरी का 'नगरी' बनेगा हल्दी उत्पादन का नया हब: 250 किसानों ने थामा वैज्ञानिक खेती…

38 minutes ago
भोपाल को 3900 करोड़ की बड़ी सौगात, बनेगा 10-लेन ईस्टर्न बायपास; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

भोपाल को 3900 करोड़ की बड़ी सौगात, बनेगा 10-लेन ईस्टर्न बायपास; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

भोपाल   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को जल्द ही एक बड़ी आधारभूत सौगात मिलने जा…

44 minutes ago
भोपाल के ESIC अस्पताल के उन्नयन की मांग, राज्यमंत्री गौर ने केंद्रीय मंत्री मांडविया को लिखा पत्र

भोपाल के ESIC अस्पताल के उन्नयन की मांग, राज्यमंत्री गौर ने केंद्रीय मंत्री मांडविया को लिखा पत्र

भोपाल के ESIC अस्पताल के उन्नयन और चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की मांग की केंद्रीय मंत्री…

48 minutes ago