छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जागते रहो भारत यात्रा महाराष्ट से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंची

राजनांदगांव। जन सहयोग आधारित 100 दिवसीय महिला अपराध मुक्ति अभियान जागते रहो भारत यात्रा 8 मार्च 2025 को माउन्ट आबू से आरंभ होकर महाराष्ट्र होते हुए राजनांदगांव जिले के ग्राम सोमनी पहुंची। ग्रामवासियों द्वारा जागते रहो भारत यात्रा के साथियों का शाल श्रीफल एवं फूलमाला से जोरदार स्वागत किया। सक्रिय ग्रामीण विकास मंडल हरियाणा के वर्तमान अध्यक्ष, सुब्बाराव शिक्षा संस्कारशाला के संस्थापक और गांधियन सोसायटी इंडिया से जुड़े राजेन्द्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम इक्कीसवीं सदी की सभ्य दुनियां के सभ्य लोग हैं। मानव सभ्यता का आधार परस्पर प्रेम, विश्वास, सम्मान और समानता के मूल सिद्धांतों पर टीका होना चाहिए, लेकिन विज्ञान, प्रौद्योगिकी और भौतिक विकास के क्षेत्र में आशा अनुरूप वृद्धि के साथ मानव मूल्यों में उसी गति से पतन हम सबकी चिन्ता और चिंतन का विषय है। आधी आबादी आज भी असमानता और असुरक्षा का सामना करने के लिए अभिशप्त है। महिला अपराध और दुष्कर्म की आए दिन होने वाली घटनाओं ने भारतीय जनमानस को गहरी चिंता में डाल दिया है। महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने भी इस पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा है कि महिला दुष्कर्म की जघन्य घटनाओं को जल्दी भूल जाना हमारी घिनौनी मानसिकता का परिचायक है। वास्तव में गहरी चिंता का कारण यह है कि जब तक एक महिला अथवा चार साल की अबोध बालिका के साथ हुए अमानवीय क्रूरतम अपराध की चर्चा अखबार या टेलीविजन के पर्दे पर रहती है, हमें याद रहता है और जैसे ही मीडिया से गायब हमारी स्मृति से भी गायब हो जाती है। कई बार ऐसा महसूस होता है कि हम केवल अपने घर को दुष्कर्म की पीड़ा से महफूज देख निश्चिंत हो जाते हैं।
जागते रहो भारत यात्रा की सहयोगी संस्था जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने यात्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम ग्रामवासियों का सौभाग्य है कि इतने बड़े उद्देश्य के निकली यात्रा के साथियों राजेन्द्र कुमार हरियाणा, जम्मू बहन गुजरात, विक्रम सिंह राजस्थान का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। हम इस यात्रा के सहयोगी है तथा हम सभी की शुभकामनाएं है कि यात्रा अपने अंतिम उद्देश्य को प्राप्त करे।
कार्यक्रम सोमनी ग्राम पंचायत में सरपंच नीलिमा साहू एवं उपसरपंच विजय सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी सोमेश जैन, सेवानिवृत्त व्याख्याता टीएल चंद्राकर, अमर सिंह, पूर्व सरपंच संतोष यादव, पूर्व उपसरपंच गजेन्द्र बंजारे उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

खजराना गणेश मंदिर में स्वर्णिम श्रृंगार, गणेशजी के साथ रिद्धि-सिद्धि भी पहनेंगी सोने के मुकुट

खजराना गणेश मंदिर में स्वर्णिम श्रृंगार, गणेशजी के साथ रिद्धि-सिद्धि भी पहनेंगी सोने के मुकुट

इंदौर  विश्व प्रसिद्ध इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालु लगातार दिल खोलकर दान कर…

35 minutes ago
MP के 55 जिलों को मिलेगा विकास का नया इंजन, 6 नए कॉरिडोर से बदल जाएगी तस्वीर

MP के 55 जिलों को मिलेगा विकास का नया इंजन, 6 नए कॉरिडोर से बदल जाएगी तस्वीर

 भोपाल  ग्वालियर और नागपुर शहरों को सिक्सलेन हाइवे से जोड़ने के लिए नए कारीडोर का…

60 minutes ago
MP की दहलीज पर पहुंचा मानसून, बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

MP की दहलीज पर पहुंचा मानसून, बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

भोपाल  मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। IMD ने अगले 5 दिनों…

1 hour ago
आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

11 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

11 hours ago