राजनांदगांव। जायसवाल महिला मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के साथ सावन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्र बाहू की पूजा-अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों को याद किया गया वहीं कार्यक्रम के अंत में जायसवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रीता अनूप जायसवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने पौधरोपण किया और उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की स्पर्धा रखी गई थी जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *