राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदान किया जा रहा है। पूर्व में मरीजों के भोजन को लेकर शिकायतें मिलने पर पुरानी अनुबंधित संस्था का अनुबंध समाप्त कर नई संस्था को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन प्रदान करने हेतु नियुक्त किया गया है। अस्पताल परिसर के ओपीडी और अन्य कक्षों में लगे पंखे, कूलर, लाइट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की समय-समय पर आवश्यक मरम्मत की जा रही है। साथ ही मौजूदा दंत चिकित्सक के प्रसूति अवकाश पर जाने पर वैकल्पिक दंत चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…