छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित…

राजनांदगांव । त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर के ऑडिटोरियम हॉल में प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार एवं अनारक्षित सहित प्रवर्गवार महिला आरक्षण की कार्रवाई की गई। आरक्षण की कार्रवाई पश्चात जिलेवार एवं प्रवर्गवार आरक्षण की स्थिति जारी की गई। जिसके अनुसार राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला पद के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह जिला पंचायत राजनांदगांव के जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग हेतु आरक्षण की कार्रवाई की गई। जिला पंचायत राजनांदगांव के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्र के 8 निर्वाचन क्षेत्र महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 एवं अनारक्षित वर्ग में 7 पद आरक्षित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 महिला वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 महिला एवं 1 मुक्त, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 महिला एवं 1 मुक्त तथा अनारक्षित वर्ग में 4 महिला वर्ग एवं 3 मुक्त के लिए आरक्षित है।

अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1-पटेवा को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनीचारभाठा एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13-कुमर्दा को आरक्षित किया गया है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनीचारभांठा को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ को आरक्षित किया गया है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4- सिंघोला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9-राका एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला शामिल है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4-सिंघोला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।  

kgnews

Recent Posts

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

56 minutes ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

2 hours ago
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…

2 hours ago
युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ…

2 hours ago
मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…

3 hours ago