छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित

– जिला पंचायत राजनांदगांव के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्र के 8 निर्वाचन क्षेत्र महिला वर्ग के लिए आरक्षित

राजनांदगांव। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर के ऑडिटोरियम हॉल में प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार एवं अनारक्षित सहित प्रवर्गवार महिला आरक्षण की कार्रवाई की गई। आरक्षण की कार्रवाई पश्चात जिलेवार एवं प्रवर्गवार आरक्षण की स्थिति जारी की गई। जिसके अनुसार राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला पद के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह जिला पंचायत राजनांदगांव के जिला पंचायत सदस्य पद के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला वर्ग हेतु आरक्षण की कार्रवाई की गई। जिला पंचायत राजनांदगांव के कुल 13 निर्वाचन क्षेत्र के 8 निर्वाचन क्षेत्र महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 एवं अनारक्षित वर्ग में 7 पद आरक्षित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 महिला वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 महिला एवं 1 मुक्त, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 महिला एवं 1 मुक्त तथा अनारक्षित वर्ग में 4 महिला वर्ग एवं 3 मुक्त के लिए आरक्षित है।
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1-पटेवा को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनीचारभाठा एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13-कुमर्दा को आरक्षित किया गया है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10-बोरतालाब एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11-बम्हनीचारभांठा को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 7-तुमड़ीबोड़ को आरक्षित किया गया है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2-लिटिया को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3-टेड़ेसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4- सिंघोला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9-राका एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12-गैंदाटोला शामिल है, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4-सिंघोला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5-अर्जुनी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-आसरा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8-बेलगांव को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।  

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर चबूतरा क्षतिग्रस्त, मटेरियल फैला…

राजनांदगांव : ओवरब्रिज पर चबूतरा क्षतिग्रस्त, मटेरियल फैला…

राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर बना चबूतरा क्षतिग्रस्त होने के बाद उसका मलबा वहीं…

5 minutes ago
CG : ड्राइवर समेत 3 की मौत, कोरबा में हुए हादसे …

CG : ड्राइवर समेत 3 की मौत, कोरबा में हुए हादसे …

कोरबा। जिले के तीन अलग- अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।…

6 minutes ago
CG :फार्म हाउस में 7 लाख की चोरी, हथियारबंद बदमाश CCTV में कैद …

CG :फार्म हाउस में 7 लाख की चोरी, हथियारबंद बदमाश CCTV में कैद …

बिलासपुर। इवेंट आर्गनाइजर के फार्म हाउस पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों…

15 minutes ago
मुकद्दस सफर-ए-हज: काबा शरीफ के साये में इबादत, आंसुओं और रूहानी सुकून की दास्तान

मुकद्दस सफर-ए-हज: काबा शरीफ के साये में इबादत, आंसुओं और रूहानी सुकून की दास्तान

लखनऊ  ​विशेष रिपोर्ट मक्का मुअज्जमा: रात के करीब का वक्त है। आसमान ने काले रंग…

16 minutes ago
CG : महिला अधिकारी के रायपुर निवास में ED की रेड …

CG : महिला अधिकारी के रायपुर निवास में ED की रेड …

रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाला में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित निवास में…

26 minutes ago
तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचे 12 करोड़, हजारों परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचे 12 करोड़, हजारों परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बीजापुर. तेन्दूपत्ता संग्रहण से जुड़े हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है.…

31 minutes ago