राजनांदगांव : जिले के एक लाख 2 हजार 738 किसानों को मिले…

राजनांदगांव , देश में लघु, सीमांत तथा दीर्घ कृषक जो अपनी आजीविका के लिए केवल कृषि फार्म पर निर्भर है ऐसे किसानों को वर्षभर कृषि फार्म में कोई भी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्ष 2019 में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत की गई थी। योजना के माध्यम से किसानों को हर 3 माह में 2000 रुपए के साथ सालाना 6000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिले में 22वीं किस्त के रूप में 102738 कृषकों को 20 करोड़ 74 लाख का भुगतान शुक्रवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुवाहाटी, असम से सायं 5.00 बजे आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली द्वारा सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरण किया गया।

13 मार्च को किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोडापे, कृष्णा साहू प्रतिनिधि सभापति जनपद पंचायत एवं टिकेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किया जा रहे कार्यों एवं जनहित ऐसी योजनाओं के संबंध में उद्बोधन दिया। विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल व कोमल सिंह राजपूत द्वारा पीएम किसान सम्मान तथा कृषक उन्नति योजना से किसानों को होने वाले फायदे के बारे में व्याख्यान दिया गया। उपसंचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की जानकारी दी।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

2 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

2 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

2 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

2 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

2 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

3 hours ago