राजनांदगांव : जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण

– जिले में 36410.6 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण, किसानों को 32799.1 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण
– जिले में 10775.58 क्विंटल बीज का भंडारण, किसानों को 10239.26 क्विंटल बीज का किया गया वितरण

राजनांदगांव। जिले के मेहनतकश कृषक खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं। जिले में बोनी एवं रोपाई का कार्य जारी है। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए है, ताकि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 160_FILE_PHOTO-3-1024x682.jpeg

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 36410.6 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 70.66 प्रतिशत है। अब तक किसानों को 32799.1 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 10927.6 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 5762.9 मीट्रिक टन, डीएपी 3986.8 मीट्रिक टन, एनपीके 9196.9 पोटाश 2925.1 मीट्रिक टन है। किसानों को 3611.5 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 666.6 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1186.2 मीट्रिक टन, डीएपी 509.3 मीट्रिक टन, एनपीके 460.3 मीट्रिक टन, पोटाश 789.1 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10775.58 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 10239.26 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 536.32 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 10751.90 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 10223.60 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 528.30 क्विंटल धान का वितरण शेष है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

23 minutes ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

38 minutes ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

38 minutes ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

53 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

53 minutes ago