राजनांदगांव : जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा संपन्न


राजनांदगांव । भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर जिले में रविवार 7 दिसम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा महाभियान संपन्न हुआ। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षार्थी सुविधानुसार निर्धारित समय के भीतर परीक्षा में सम्मिलित हुए। शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया। परीक्षा में पूर्व में पढऩा-लिखना अभियान अंतर्गत प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, जो मोहल्ला साक्षरता केन्द्र में पढ़ाई किए हो, जो बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की परीक्षा में शाामिल होना चाहते हो, वह शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा दिलाने के लिए शिक्षार्थियों में उत्साह रहा। शिक्षार्थियों ने अपने काम जल्दी से निपटाकर केन्द्र में आकर परीक्षा दिलाई। डोंगरगांव विकासखंड के आसरा परीक्षा केन्द्र में 82 वर्षीय बुजुर्ग श्री भुवन साहू ने अपने 55 वर्षीय पुत्र श्री गोपाल साहू के साथ परीक्षा दिलाई।

इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के परीक्षा केंद्र पूर्व माध्यमिक शाला धीरी में 75 वर्षीय श्री मक्खन निषाद ने अपनी पत्नी श्रीमती सुमित्रा निषाद के साथ परीक्षा दिलाई। राजनांदगांव विकासखंड के 62, डोंगरगढ़ विकासखंड के 143, डोंगरगांव विकासखंड के 43, छुरिया विकासखंड के 43 कुल 478 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। स्वयंसेवी शिक्षकों ने परीक्षार्थियों का केन्द्र तक लाने में अपना सहयोग दिया।

kgnews

Recent Posts

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

5 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

5 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

5 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

5 hours ago