राजनांदगांव| भगवान झूलेलाल की जयंती 17 से 20 मार्च तक धूमधाम से मनाई जा रही है। 20 मार्च को शोभायात्रा निकाली जाएगी। 18 मार्च को झूलेलाल नगर में सुबह 9 बजे श्रीअखंड पाठ किया गया। शाम को महिलाओं ने स्कूटर रैली भी निकाली। 19 मार्च को शाम 7 बजे एक शाम झूलेलाल सांई के नाम झूलेलाल भवन में होगा।

सिंधी सिंगर दिव्या ज्योति कोटा राजस्थान से पहुंच कर प्रस्तुति देंगी। 20 मार्च को सुबह 10 बजे युवाओं की बाइक रैली निकलेगी। 20 को सुबह 10 बजे श्रीअखंड पाठ साहब की समाप्ति होगी। 11 बजे भोग प्रसाद वितरण, 12 से 3 बजे तक श्रीबहराणा साहब की पूजा, दोपहर 2 बजे भंडारा प्रसादी का वितरण झूलेलाल नगर में किया जाएगा। रात 8 से 10 बजे तक झूलेलाल घाट पर सिंगर निशि धामेचा डाडियाड अहमदाबाद से पहुंच कर झूलेलाल घाट पर प्रस्तुति देगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *