छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : टीएच 11 के सदस्यों ने महक से की मुलाकात…

राजनांदगांव | नगर में रात्रि कालीन क्रिकेट की शुरुआत करने वाली संस्था टीएच 11 के संस्थापक कप्तान पूनाराम यादव एवं उप कप्तान रितेश देवांगन ने महक नर्वासे से मुलाकात कर उनको अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने तथा श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी-20 टीम का उप कप्तान बनाए जाने पर चर्चा की।

महक लंबे समय से विभिन्न प्रतियोगिताओं में गेंद और बल्ले दोनों से उम्दा प्रदर्शन कर रही है, जिसके चलते पहली बार उनका चयन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। इस अवसर पर महक के पिता राधेश्याम नर्वासे, मां कुमारी नर्वासे और उनके मित्रगण उपस्थित थे।

सदस्य पोषण यादव, चन्द्रशेखर देवांगन, आबीद बेग, साजिद बेग, नवीन अग्रवाल, मनोज महोबिया, नरेन्द्र पाल सिंह भाटिया, दुर्गेश यादव, बलजीत सिंह छाबड़ा, सतीश मुदलियार, मनोज देवांगन, परवेज अख्तर, संजय श्रीवास्वत, विमल शर्मा, रोहित पटनायक, सलीम कुरैशी, रहीम राजा, उत्तम यादव, अतुल अग्रवाल, नितीन भाटी, मनोज मेनन, भीष्म देवांगन, विरेन्द्र जैन, रोशन देवांगन, गणेश मिश्रा आदि ने इसकी सराहना की है।

kgnews

Recent Posts

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित करंगरा घाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी…

1 hour ago
CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

जगदलपुर । नेशनल हाईवे 30 पर रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने तेज रफ्तार…

2 hours ago
CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है।…

2 hours ago
CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक नवविवाहिता द्वारा सुसाइड के…

2 hours ago
CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर चौकी खरसिया पुलिस ने…

2 hours ago
CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर…

2 hours ago