छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : वैष्णवी के भजन पर झूम उठे भक्तजन…

राजनांदगांव , नारायण धाम में चल रहे पुरुषोत्तम मास महामहोत्सव के 13वें दिन हरिहर मिलन की झांकी निकली। झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मौके पर नारायण और महाकाल का दिव्य दरबार सजा। भक्तों ने हरि और हर के मिलन का अलौकिक दर्शन किया। सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक लोहिया ने बताया कि पुरुषोत्तम मास की त्रयोदशी तिथि पर नारायण और महाकाल की भक्ति-आराधना का विशेष महत्व है।

इसी अवसर पर भजन गायिका वैष्णवी रंगारी ने हरिहर मिलन पर आधारित भजन गाए। भजनों से माहौल भक्ति और आध्यात्मिकता से भर गया। श्रद्धालुओं ने भजन सुना। कई भक्तों ने कहा कि उन्हें दिव्य लोक जैसा अनुभव हुआ। महाआरती में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि संतोष अग्रवाल रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज चौधरी, श्रीवास्तव समाज के अध्यक्ष लक्की श्रीवास्तव भी पहुंचे।

समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, राहुल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने महाआरती में भाग लेकर हरिहर का आशीर्वाद लिया। समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल, उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने बताया कि 14 जून को दिल्ली दरवाजा कामठी लाइन में नारायण हरि का भव्य दरबार सजेगा। यहां भक्तों को अलौकिक दर्शन होंगे। शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक कार्यक्रम होगा।

kgnews

Recent Posts

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित करंगरा घाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी…

1 hour ago
CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

जगदलपुर । नेशनल हाईवे 30 पर रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने तेज रफ्तार…

2 hours ago
CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है।…

2 hours ago
CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक नवविवाहिता द्वारा सुसाइड के…

2 hours ago
CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर चौकी खरसिया पुलिस ने…

2 hours ago
CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर…

2 hours ago