राजनांदगांव| यातायात पुलिस की टीम ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत दो दिन में टीम ने करीब 200 वाहनों पर कार्रवाई की है। इनसे 1 लाख 39 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। ट्रैफिक शाखा अफसरों ने बताया कि इंटसेप्टर वाहन की मदद से हाईवे में ओवर स्पीड चल रहे 30 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इसी तरह शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7, बगैर हेलमेट चलने वाले 134, बगैर सीट बेल्ट कार चला रहे 15 सहित अन्य धाराओं में 14 कुल 200 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। जिनसे जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन कर ही वाहन चलाने की अपील की है। वहीं हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…