राजनांदगांव । वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन लंदन से मान्यता प्राप्त सीनियर पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में गत 24 एवं 25 मई को मंगल भवन, एकता नगर, उतई, दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर, सीनियर मास्टर्स महिला एवं पुरुष बैंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट दोनों ही प्रतियोगिताओं में सिंधी कालोनी, लालबाग की होनहार बेटी ट्विंकल रूचंदानी ने सीनियर 48 किलोग्राम वजन वर्ग में क्रमशः बैंच प्रेस में 25 किलोग्राम वजन उठाकर और डैडलिफ्ट में 60 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाते हुए संस्कारधानी राजनांदगांव का नाम प्रदेश में रौशन किया।
उनके पिता तिलोक रुचंदानी और माता पूजा रुचंदानी ने बताया कि, ट्विंकल बचपन से ही प्रतिभावान और मेहनती रही है और उसका सपना देश के लिए पदक जीतना है। यह उपलब्धि उसी दिशा में ट्विंकल का एक छोटा सा प्रयास था। उन्होंने आगे बताया कि, परिवार से भी ट्विंकल को पूरा-पूरा सहयोग मिलता है और हमारी यही कोशिश रही है कि, ट्विंकल अपने सपने पूरे करें और उसके इस सफर में, हमारा जो भी हरसंभव प्रयास होगा वो हम कर रहे हैं और करते रहेंगे।
बालोद। बालोद जिले के कोकान पहाड़ी में फोटोशूट के दौरान एक युवक के साथ बड़ा…
रायगढ़। रायगढ़ शहर में सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस…
जांजगीर-चांपा । जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ…
रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह…
ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…
भोपाल लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय…