राजनांदगांव ग्राम मुड़पार से उसरीबोड़ तक 1.50 किमी सड़क में डामरीकरण वाली सड़क बनाने की मांग ग्राम विकास समिति व ग्रामीणों ने की है।
इस मांग को लेकर मुड़पार और उसरीबोड़ के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन दिया है। आवेदक गुमानसिंह, नीरज साहू व चंद्रहास ने बताया कि उक्त सड़क में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डामरीकरण कराने के लिए 0.47 करोड़ रुपए की स्वीकृत हुई है। सड़क को लोक निर्माण विभाग द्वारा कांक्रीटीकरण कराने के लिए 2.10 करोड़ रुपए की स्वीकृति की गई है। नहरनाली मार्ग में कांक्रीटीकरण कराने के बजाए मुख्यमंत्री सड़क योजना अंतर्गत डामरीकरण कराया जाना चाहिए।
