राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शातिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर जिले के सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों, प्रबुद्धजन के प्रति आभार व्यक्त किया है। मतदान दलों एवं मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों, सुरक्षा प्रबंध में लगे जवानों व मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया ह साझा प्रयासों से ही शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
