राजनांदगांव , अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बुधवार की रात डोंगरगढ़ प्रवास से पूर्व राजनांदगांव आगमन हुआ। वे यहां पूर्व मंत्री उमेश पटेल के साथ जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के निवास पहुंचे। उनका काफिला यहां पहुंचते ही कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं-समर्थको के जयकारों के बीच जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सभी का अभिवादन करते हुए दिग्विजय सिंह ने सभी से मुलाकात की।
अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार से राजनीतिक चर्चा की। वे उनके परिवार से भी मिले। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट के दौरान उन्होंने सभी को जन सरोकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता झूठ और प्रलोभन पर टिकी हुई है जिसके कई उदाहरण अब तक सामने आ चुके हैं। संगठन सृजन कार्यक्रम से कांग्रेस की ऊर्जा दोगुनी हुई है और इसका असर आने वाले चुनावों के नतीजे में साफ दिखेगा। गुरुवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में पहाड़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन किए। वे चंद्रगिरी तीर्थ भी पहुंचे जहां उन्होंने आचार्य विद्यासागर जी की समाधि के दर्शन कर उन्हें प्रणाम किया।
डोंगरगांव , जनपद पंचायत डोंगरगांव की सामान्य सभा की बैठक जनपद अध्यक्ष रंजीता पडोती की…
डोंगरगढ़| कुंभकार समाज ने जुड़वास त्योहार मनाया। समाज के लोगों, वार्डवासियों, बच्चों और महिलाओं ने…
डोंगरगांव , पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल डोंगरगांव में नवगठित शाला प्रबंधन समिति…
राजनांदगांव | अग्रवाल सभा राजनांदगांव ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए…
राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ हॉकी की विशेष आमसभा में राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम-2025 व राष्ट्रीय खेल…
महासमुंद। ग्राम सागरपाली महासमुंद के पीड़ित युवा बेरोजगार ने मुख्यमंत्री से गुहार लागई है कि…