छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ के पास गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को दिया जन्म …

राजनांदगांव। सिकंदराबाद एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति गंभीर होने पर ट्रेन में मौजूद दो महिला यात्रियों ने बिना देर किए प्रसव कराने में मदद की। कुछ ही देर में चलती ट्रेन में महिला ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची और जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया।जानकारी के अनुसार, कवर्धा निवासी 21 वर्षीय भारती नट अपने पति जितेंद्र नट के साथ सिकंदराबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच से घर लौट रही थीं। परिवार के मुताबिक डिलीवरी में अभी करीब 15 दिन का समय बाकी था, लेकिन नागपुर के पास अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। गोंदिया स्टेशन पर मदद लेने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रेन आगे बढ़ चुकी थी।

मुश्किल हालात में ट्रेन में सफर कर रही दो महिला यात्रियों ने हिम्मत और समझदारी का परिचय देते हुए प्रसव कराया। उनके सहयोग से महिला ने चलती ट्रेन में ही स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम सक्रिय हो गई। ट्रेन के पहुंचते ही जच्चा-बच्चा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की जांच के बाद उन्हें स्वस्थ बताया।

kgnews

Recent Posts

CG : आज राम मंदिर करेंसी टावर से तेलीबांधा थाना चौक तक सर्विस रोड रहेगा बंद …

CG : आज राम मंदिर करेंसी टावर से तेलीबांधा थाना चौक तक सर्विस रोड रहेगा बंद …

रायपुर। आज राम मंदिर करेंसी टावर से तेलीबांधा थाना चौक तक सर्विस रोड बंद रहेगा।…

17 minutes ago
CG : रायपुर में हुई बारिश, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट …

CG : रायपुर में हुई बारिश, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार,…

20 minutes ago
CG : चार फैक्ट्रियों पर 8 लाख का जुर्माना …

CG : चार फैक्ट्रियों पर 8 लाख का जुर्माना …

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश पर कार्यालय उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, रायगढ़ द्वारा जिले…

24 minutes ago
Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

Rajnandgaon : कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश …

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे…

30 minutes ago
जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव समान नागरिक…

36 minutes ago
CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

CG : भूमिहीन और किसानों को मिल रहा विष्णु भैया का साथ …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग के कल्याण के लिए प्रभावी और…

42 minutes ago