छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ के आदर्श नगर में हुई चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव I डोंगरगढ़ के आदर्श नगर नं. 20 में जुलाई में हुए चोरी की घटना में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शिवेन्द्र भगत निवासी आदर्श नगर वार्ड नं. 20 ने सात जुलाई को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि तीन जुलाई को बाहर गांव चला गया था। जब परिवार सहित वापस लौटा तो मकान का ताला व घर अंदर आलमारी का लाकर टूटा हुआ था। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम सहित कुल 9,50, 000 रुपए (नौ लाख पचास हजार रुपए) को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

रिपोर्ट पर अपराध कायम कर धारा 331, 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना डोंगरगढ़ व सायबर सेल राजनांदगांव का टीम गठित किया गया था। उक्त दोनों टीम साथ मिलकर अज्ञात आरोपी व चोरी गए सामान के पता तलाश में जुट गए। गठित टीम के द्वारा आरोपियों का पता तलाश कर आरोपी अजय कुमार जैन पिता सुरेश कुमार जैन 36 साल निवासी बसंतपुर वार्ड नं. 38 राजनांदगां, जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पिता विजय कुमार विश्वकर्मा 55 साल निवासी उमंग नगर टिकरापारा रायपुर, दिव्या जैन पति अजय कुमार जैन 32 साल निवासी बसंतपुर वार्ड नं.38 को पकड़कर आरोपी से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम 35000 रुपए सहित लगभग 305000 रुपए बरामद कर आरोपी को 24 जुलाई को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

जो अब तक जेल में है। अपना नाम बदलकर रायपुर में रहता था आरोपी प्रकरण में फरार आरोपी सुरेन्द, राजेश निवासी शिकारी महका थाना छुरिया का पता तलाश की जा रही थी। फरार आरोपी सुरेन्द्र एवं राजेश की तलाश जारी थी। इस दौरान आरोपी सुरेन्द्र जो अपना मूल नाम शाबिर अली पिता हदीश अली 32 साल निवासी अली नगर बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर मप्र बदल कर सुरेन्द्र विश्वकर्मा के नाम से रायपुर हीरापुर क्षेत्र में रह रहा था को गिरफ्तार कर 21 अक्टूबर को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय…

50 seconds ago
राजनांदगांव : बाइक सवार से मारपीट कर लूटे 20 हजार रुपए…

राजनांदगांव : बाइक सवार से मारपीट कर लूटे 20 हजार रुपए…

राजनांदगांव | डोंगरगांव में बाइक सवार से मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटने की घटना…

9 minutes ago
CG : चादर में महिला की लाश लपेटकर लगाया ठिकाने, बेमेतरा की सनसनीखेज खबर …

CG : चादर में महिला की लाश लपेटकर लगाया ठिकाने, बेमेतरा की सनसनीखेज खबर …

बेमेतरा। जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमा के पास उस समय सनसनी फैल…

11 minutes ago
राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव : कीटनाशक की अवैध बिक्री, 2 कृषि केंद्र सील हुए…

राजनांदगांव , जिले में नियम विरुद्ध और अवैध तरीके से कीटनाशकों का व्यापार करने वाले…

12 minutes ago
CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

CG : कुएं से रेस्क्यू कर मादा भालू की जान बचाई गई …

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ वनमंडल में एक मादा भालू फिसलकर खुले कुएं में जा गिरी. घटना की…

15 minutes ago
नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया

नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न और पोषण…

17 minutes ago