राजनांदगांव | सोमनी पुलिस ने ढाबों में शराब पिलाने वाले तीन संचालकों पर कार्रवाई की है। इसके अलावा शराब पी रहे लोगों पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि ढाबों में शराब ​पीने-पिलाने की शिकायत पर चेकिंग कार्रवाई की गई। चेकिंग में ढाबों में शराब पीने की जगह उपलब्ध कराने वाले अंजोरा के शान ए पंजाब ढाबा के संचालक गुरुमेज सिंह, केजीएन ढाबा देवादा के संचालक अमर तेजवानी और हमारा ढाबा देवादा के संचालक दीपक यादव पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा इन ढाबों में शराब पी रहे 7 लोगों पर भी कार्रवाई की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *