CG : रायपुर एयरपोर्ट में EV चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन …
रायपुर: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना में आज सोमवार को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह अडाणी समूह का स्टेशन है।इस चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन के. के. लहरे, कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक रायपुर ने किया । इस अवसर पर वाणिज्यिक एवं विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। नवस्थापित चार्जर की क्षमता 60 किलोवाट है तथा यह CCS Type-2 कनेक्टर से सुसज्जित है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह सुविधा एयरपोर्ट आने वाले ईवी उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करेगी और क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने में सहायक होगी। यह पहल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत नगर…
सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…
कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…
बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…
जांजगीर-चांपा। जिले में प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। बताया…