राजनांदगांव : तगड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची गोपनीय परीक्षा सामग्री…

राजनांदगांव , तगड़ी सुरक्षा के बीच 12वीं बोर्ड गोपनीय सामग्री पहुंच चुकी है। इसका स्टेट हाई स्कूल से कल 8 अप्रैल को राजस्व अफसरों, डीईओ की मौजूदगी में वितरण किया जाएगा। वहीं 10 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रदेश में 14 मार्च को 12वीं बोर्ड में आयोजित हिन्दी विषय के प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। वहीं अब 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा होगी। गोपनीय सामग्री के वितरण से लेकर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने तक तगड़ी सुरक्षा बरती जाएगी। जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था कड़ी कर दी हैं। मंगलवार को सुबह जिले के 88 परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्राध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया।

डीईओ की मौजूदगी में नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी ने प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर द्वारा पीपीटी के माध्यम से परीक्षा संचालन, गोपनीयता और नई गाइड लाइन की जानकारी दी गई। इस दौरान वन टाइम लॉक सिस्टम सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी विशेष फोकस किया गया। अफसरों ने कहा कि माशिमं लागू नए नियमों के तहत परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने प्रावधान किए गए हैं। प्रशिक्षण से पहले परिवहन अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

प्रश्नपत्र का वितरण करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी जिला परीक्षा प्रभारी के अनुसार, कक्षा 12वीं हिंदी विषय का प्रश्नपत्र 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे संबंधित केंद्राध्यक्षों को वितरित किया जाएगा। गोपनीय सामग्री प्रश्नपत्र वितरण के बाद बसों से गोपनीय सामग्री को निकटतम थानों में परिवहन अधिकारी एवं पुलिस बल की निगरानी में सुरक्षित करेंगे। जिले में बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को शुरू होगी से प्रारंभ होंगी। परीक्षा दिवस पर गोपनीय सामग्री को थानों से निकालकर केंद्राध्यक्षों को सौंपा जाएगा। डीईओ ने सभी बीईओ को परीक्षा के दौरान नकल रोकने सतत निगरानी करने निर्देशित किया है।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

7 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

7 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

7 hours ago