राजनांदगांव , कमला कॉलेज में आयोजित दैनिक भास्कर कप लीजेंड क्रिकेट लीग में मंगलवार को शक्ति टाइटंस और प्रॉपर्टी पॉवर के बीच लीग मैच खेला गया। इस लीग मैच में शक्ति टाइटंस ने दमदार खेल दिखाते हुए प्रॉपर्टीज पावर को 27 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए शक्ति टाइटंस ने 12 ओवर में 75/10 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में प्रॉपर्टीज पावर की टीम 10.4 ओवर में 48 रन पर सिमट गई।
टीम की जीत में चंद्रेश सिन्हा का अहम योगदान रहा। उन्होंने 20 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। इसके साथ ही गेंदबाजी में 3 विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह से प्रॉपर्टी पॉवर की टीम स्पर्धा से बाहर हो गई। जबकि शक्ति टाइटंस ने लीग के सभी पांच मुकाबले अपने नाम कर पॉइंट्स टेबल पर टॉप में रहकर दबदबा बनाए हुए है।
बल्लेबाजी के दौरान प्रॉपर्टी पॉवर का फ्लॉप शो, विकेट गिरते रहे लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रॉपर्टीज पावर की शुरुआत खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। प्रॉपर्टीज पावर से नरेंद्र झा ने 18 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। बड़ा स्कोर नहीं कर सके।
कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…
भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…
रायपुर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…
भोपाल राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…
रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…