राजनांदगांव I नर्मदा में जाति प्रमाण पत्र के सम्बद्ध में आवश्यक बैठक हुई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरके डड़सेना ने समस्त प्राचार्यों, मिडिल स्कूल प्रधान पाठकों को जाति प्रमाण पत्र के सम्बद्ध में आवश्यक बैठक ली। बैठक में सभी प्राचार्यों, प्रधान पाठकों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप अभी तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण नहीं बना है जो बहुत ही खेद का विषय है। नियत तिथि तक जाति प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। यदि जाति प्रमाण पत्र निर्धारित तिथि तक प्राचार्यों व प्रधान पाठकों के द्वारा नहीं बनवाया जाता हैं तो अक्टूबर का वेतन रोका जाएगा। सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरेन्द्र सुधाकर ने परख परीक्षा, उल्लास केंद्र संचालन, अपार आईडी के बारे में जानकारी दिया। जाति प्रमाण पत्र समीक्षा बैठक में बीआरसी दुष्यंत शर्मा, बीआरपी प्रवीण रामटेके आदि मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *