राजनांदगांव | साइंस कॉलेज में नशा उन्मूलन पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने नशा उन्मूलन पर कहा कि समाज में नशा विकराल समस्या बन चुकी है। विशेषकर युवा वर्ग इससे अत्यधिक प्रभावित होता है। विद्यार्थी जीवन में नशा एक ऐसी आदत है जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को अवरुद्ध करती है। अतः विद्यार्थियों को अपने भविष्य और समाज के हित में नशे से दूर रहना चाहिए।

जनभागीदारी अध्यक्ष रवि सिन्हा ने कहा कि नशे से जुड़ी समस्याएं स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव, आत्म-नियंत्रण की कमी और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित न कर पाना विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करते हैं। समाज सेवक पवन कुमार राजौरिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। अनुशासन के बिना कोई भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। विद्यार्थी खुद से यह निर्णय ले कि वे अपने जीवन को स्वस्थ और सकारात्मक बनाए रखने के लिए नशे से दूर रहेंगे। सहायक प्राध्यापक गुणवंता दास खरे ने संचालन व आभार व्यक्त किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *