राजनांदगांव। निगम स्वामित्व की दिल्ली दरवाजा के पास प्रथम तल में कुल 6 दुकाने का निर्माण किया गया है। उक्त दुकानों की महापौर मधुसूदन यादव एवं आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर नीलामी की प्रक्रिया की गयी, निर्देशानुसार टाउन हाल में आज राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी की उपस्थिति में खुली नीलामी की गयी। 6 दुकानों में से 2 दुकानो की नीलामी से 62 लाख 12 हजार रूपये की निगम को आय हुई।
नीलामी के संबंध में राजस्व अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि नगर निगम द्वारा निगम स्वामित्व की दिल्ली दरवाजा केे पास प्रथम तल में कुल 6 दुकान का निर्माण किया गया है, जिसकी नीलामी हेतु प्रक्रिया की गयी। प्रक्रिया के तहत 27 जून से 14 जुलाई तक 500 रूपये आवेदन शुक्ल जमा कर आवेदन फार्म दिया गया। आवेदन पत्र के साथ निर्धारित आमानती राशि प्रति दुकान बैक ड्राप्ट लेकर आवेदन जमा किया गया। नीलामी में 2 दुकानों के लिये खुली बोली प्राप्त हुई, जिसमें दुकान क्रं. एफ-1 के लिये उच्चतम बोली लोकेश अग्रवाल की 31 लाख 1 हजार रूपये प्राप्त हुई।
इसी प्रकार दुकान क्रं. एफ-2 के लिये मनोज भोजवानी की 31 लाख 11 हजार रूपये उच्चतम बोली प्राप्त हुई, इस प्रकार 2 दुकानों की नीलामी से 62 लाख 12 हजार रूपये की आय निगम को हुई। शेष दुकानों की नीलामी भी अतिशीघ्र की जावेगी। तिवारी ने बताया कि निगम सीमाक्षेत्र में निगम स्वामित्व की निर्मित व्यवसायिक परिसर के शेष दुकानो की भी नीलामी की जावेगी। नीलामी अवसर पर प्र. सहायक राजस्व अधिकारी अशोक चौबे, राजस्व उप निरीक्षक रविन्द्र ठाकुर, लिपिक प्रकाश साहू सहित राजस्व अमला व बोलीकर्ता उपस्थित थे।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…