राजनांदगांव : दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय मेगा शिविर 29 को,

विकासखंड स्तरीय मेगा शिविर 4, 6 एवं 13 अगस्त को

राजनांदगांव । राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा के तहत 29 जुलाई 2025 को दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैम्पस राजनांदगांव में किया गया है। शिविर में 94 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। साथ ही 73 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।

शिविर में जिला चिकित्सालय के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. वीके बनर्जी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल महाकालकर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. बीएल तुलाबी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भानुप्रिया चौधरी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश जंघेल द्वारा दिव्यांग बच्चों को चिकित्सकीय परीक्षण का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। शिविर में सीआरसी राजनांदगांव के बच्चों के परीक्षण के लिए विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।

इसी तरह दिव्यांग बच्चों के लिए 4 अगस्त 2025 को छुरिया विकासखंड, 6 अगस्त 2025 को डोंगरगांव विकासखंड एवं 13 अगस्त 2025 को डोंगरगढ़ विकासखंड में विकासखंड स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण के शिविर के पश्चात शेष बच्चों के लिए माह सितम्बर 2025 में सभी विकासखंडों में दिव्यांगता चिन्हांकन एवं आंकलन के लिए द्वितीय चरण का शिविर का आयोजन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के…

3 minutes ago
CG : हाथियों को प्रताड़ित करने वाले अरेस्ट, वन विभाग ने वायरल वीडियो पर लिया एक्शन …

CG : हाथियों को प्रताड़ित करने वाले अरेस्ट, वन विभाग ने वायरल वीडियो पर लिया एक्शन …

रायगढ़। वनमंडल ने जंगली हाथियों को प्रताड़ित करने और वन्यजीवों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने…

7 minutes ago
CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज …

CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज …

रायपुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर में बीते मई महीने में संपन्न हुई प्राध्यापक भर्ती…

10 minutes ago
CG : CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल …

CG : CM साय आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री…

15 minutes ago
‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

‘9 साल में कोई 10वीं कैसे पास करेगा?’ जबलपुर हाईकोर्ट ने POCSO मामले में 20 साल की सजा रद्द की

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो कानून और पीड़िता की उम्र निर्धारण को लेकर एक…

48 minutes ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुआ मॉनसून, झमाझम बारिश; इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल  कुछ दिनों की देरी से आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून गुरुवार को मध्य प्रदेश…

1 hour ago