राजनांदगांव , शहर में गुंडे बदमाशों की निगरानी और संदिग्धों की चेकिंग के लिए पुलिस ने देर रात कॉम्बिंग गश्त चलाया। शनिवार रात 10 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में 165 पुलिस जवानों और 5 राजपत्रित अधिकारियों की टीमों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी।
पुलिस की चार विशेष टीमों ने थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग और चौकी चिखली के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील इलाकों जैसे लखोली, पेंड्री, रेवाडीह, सोलाखोली और नंदई चौक में सघन जांच की।
इस दौरान पुलिस ने कुल 74 गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों के घरों पर पहुंचकर उनकी उपस्थिति दर्ज की। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और किशोर पंजी में दर्ज आपराधिक प्रवृत्ति के युवाओं की भी तस्दीक की गई।
