CG : कोंडागांव में टेंट संचालक की हत्या …
कोंडागांव. शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान सुरेश चौहान के रूप में हुई है. सुरेश टेंट संचालक हैं. हत्या के बाद शव को जमीन मिट्टी के मलबे में दफना दिया गया था. पुलिस में मृतक के शनिवार से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कोतवाली थाना इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत पर पड़े मिट्टी के मलबे में एक शव मिला. सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मृतक सुरेश चौहान टेंट का कारोबार करते थे. बताया जा रहा है कि मृतक क्षेत्र में अच्छी पहचान थी. विकासनगर के स्टेडियम ग्राउंड के पास उनका घर है. घटनास्थल और मृतक के घर से साक्ष्य बरामद कर लिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सुरेश शिनवार को घर से गाड़ी लेकर निकले, लेकिन वापल नहीं लौटे. हालांकि घर के पास सुरेश की वाहन और कुछ दूर पर पर्स मिला, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…