छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : धर्मांतरण का लगाया आरोप, हिंदू जागरण मंच ने जांच की मांग की…

राजनांदगांव , हिंदू जागरण मंच ने पनेका के एमजीएम स्कूल में बने अवैध चर्च में धर्मांतरण कराने का आरोप लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। मांग करते कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज की जाए। मंच का कहना है कि स्कूल संचालक की अनुमति लेकर चर्च का संचालन किया जा रहा जो कि अवैध है।

यहां हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। मंच के मुताबिक हर रविवार बाहर से लोगों को प्रार्थना के लिए बुलाया जाता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भी मतांतरण कराया जा रहा है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

मंच ने विशेष जांच समिति बनाने की मांग की। धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ जांच की मांग की। एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मंच ने कहा कि धर्मांतरण और मतांतरण बंद नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी संचालक और प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सुशील लड्ढा, सविता बोस, प्रभात गुप्ता, राजा जुगल गुप्ता, संजय मिश्रा, नीलू साहू, भोला यादव, रिंकू तिवारी, भव्य देवांगन, महेंद्र जंगल, हरीश भानुशाली, मनोज गोलछा, आनंद गुप्ता, संतोष टूरहते, रोहित यादव, ऋषभ, रितेश साहू, आशीष कुमार, मौसमी शर्मा, हेमलाल ढीमर, प्राणेश आशीष, आनंद गुप्ता, राजू साव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

7 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

8 hours ago