राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर नियंत्रण के उद्देश्य से पारित धर्म स्वतंत्र विधेयक 2026 को लेकर जिले में सकारात्मक प्रतिक्रिया दिख रही है। हिंदू जागरण मंच ने इस विधेयक के पारित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं एसपी के माध्यम से मुख्यमंत्री को आभार पत्र प्रेषित किया। इस पत्र में विधेयक को समाजहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। मंच के अनुसार कानून प्रदेश में अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री के निर्णय को जनभावनाओं के अनुरूप बताते कहा प्रदेश सरकार ने समाज की अपेक्षाओं को समझते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस दौरान सुशील लड्ढा, प्रवीण शर्मा, सविता बोस, जुगल गुप्ता, कमलेश्वरी साहू, हेमंत कश्यप, आशीष पांडे, भोला यादव, विष्णु सिन्हा, सत्यम जायसवाल, हरीश भानुशाली, अरुण रजक, नीलू साहू, ऋषभ मल, हेमलाल ढीमर, ज्योति खंडेलवाल, मोना गोसाई, पंपा सिन्हा, देव कुमारी साहू, मंजू रानी, संतोष तुरहते, मनोज गोलछा, संजय मिश्रा उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *