राजनांदगांव 30 सितम्बर। नगर निगम टाउन हाल परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की गयी है, जिसका आज नगर निगम में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में अपने राजनांदगंाव प्रवास के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया जी ने अनावरण किया।अनावरण अवसर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की मंशानुरूप नगरीय प्रशासन द्वारा सभी नगरीय निकायों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसी कडी में आज राजनांदगांव में नगर निगम द्वारा स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। प्रतिमा स्थापना के लिये महापौर हेमा देशमुख, आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता एवं उनकी टीम बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ महतारी के सम्मान के लिये छत्तीसगढ़ की परम्परा, रिती रिवाज,खान पान, खेल कुद को बढ़ावा दे रही है। हमारे प्रदेश की परम्परा विलुप्त प्राय हो गयी थी जिसे जन जन तक पहुचाने, माननीय मुख्यमंत्रंी जी ने छत्तीसगढ़ के हरेली, तीजा पोला, छेरछेरा, पुन्नी जैसे त्योहार को जोर शोर से मनाने के अलावा छत्तीसगढी खेल कुद बाटी, भौरा, पिट्ठूल, खो, कब्बडी, गेडी आदि से लोगों को जोडने छत्तीगढ़िया आलोपिंक की शुरूवात की। छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुर्मी, चिला, फरा को गढ़कलेवा के माध्यम से प्रदेश के अलावा देश मे भी पहचान दिलाये। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री माननीय बघेल जी प्रदेश के हर व्यक्ति की चिन्ता कर उन्हंे शासन की योजना का लाभ दे रहे है। नगर निगम में आयोजित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग.अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, छ.ग. युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार, छ.ग.अल्प संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री हफीज खान,निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, छ.ग. असंगठित कर्मकार संघ के सदस्य श्री विरेन्द्र चौहान, पूर्व महापौर श्री नरेश डाकलिया व श्री सुदेश देशमुख, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री रमेश डाकलिया उपस्थित थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया जी का महापौर सहित निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, उपायुक्त श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके के अलावा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदगणों, नामांकित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। स्वागत पश्चात माननीय मंत्री जी ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलित कर, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया, अनावरण की शुरूवात राजगीत अरपा पैरी के धार से किया गया।कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया सहित उपस्थित जनों का अनावरण अवसर पर उपस्थिति पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की सोच कि छत्तीसगढ़ महतारी को सम्मान देने प्रदेश के हर जिले,शहर, निकाय में प्रतिमा लगायी जाये, इसी कडी में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया जी के सहयोग से नगर निगम में प्रतिमा स्थापित की गयी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के सहयोग से प्रदेश के नगरीय निकाय में विभिन्न विकास कार्य जैसे सामुदायिक भवन निर्माण, चौक चौराहों का सौदर्यीकरण, मुक्तिधाम तालाब उन्नयन, उद्यान निर्माण कराने के अलावा मूल भूत सुविधा रोड,नाली का निर्माण किया जा रहा है। राजनांदगांव नगर निगम द्वारा भी इनके सहयोग से शहर में करोडों रूपये से विकास कार्य कराये जा रहे है। जिसके लिये मै इनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूॅ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण, पत्रकार बंधु एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…