रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज प्रबंधक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल ने वनोपज समिति प्रबंधकों को त्रिस्तरीय संविदा वेतनमान दिए जाने पर आभार जताया।उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि वनोपज समिति प्रबंधकों की यह दशकों पुरानी मांग थी जिसे उनके द्वारा पूरा किया गया है। प्रदेश भर में कार्यरत वनोपज समितियों के 902 प्रबंधकों को अब त्रिस्तरीय संविदा का लाभ मिलेगा। इस कदम से राज्य के सभी लघु वनोपज प्रबंधकों में हर्ष है।मुख्यमंत्री बघेल ने सभी लघु वनोपज प्रबंधकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्राथमिक लघु वनोपज समिति प्रबंधक संघ के अध्यक्ष रामाधार लहरे, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, रविकुमार मंडावी, एन डी कुरैशी सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…