छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नवरात्र मेले के लिए डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का मिला अस्थाई स्टॉपेज

राजनांदगांव| रेलवे ने दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रख नवरात्र मेले के लिए डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज दिया है। मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 3 से 12 अक्टूबर के बीच 9 दिनों के लिए दोनों दिशा में इन ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज रहेगा। कुछ ट्रेनों का डोंगरगढ़ व रायपुर तक अस्थायी विस्तार किया है। नवरात्र पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने एवं डोंगरगढ़ नवरात्र मेला देखने देशभर से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते है। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ के समय यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे से मिली जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 08742- 08741 गोंदिया- दुर्ग- गोंदिया मेमू स्पेशल को रायपुर तक विस्तारित किया है। गाड़ी संख्या 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्स्प्रेस, गाड़ी संख्या 12721 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज दिया है। गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी, गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी- बिलासपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर- बीकानेर, 20846 बीकानेर- बिलासपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर- चेन्नई एक्‍सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12852 चेन्नई- बिलासपुर, 12849 बिलासपुर- पुणे, 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस का डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थाई स्टॉपेज रहेगा। डोंगरगढ़ मेला में रेलवे ने यात्री सहायता केन्द्र, अतिरिक्त टिकट खिड़की, पूछताछ केन्द्र, मूत्रालय, शौचालय की सुविधा दी है। उद्घोषणा प्रणाली से ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

11 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

11 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

12 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

13 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

13 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

13 hours ago