राजनांदगांव , मां बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ में 19 मार्च से चैत्र नवरात्र पर मेला लगेगा। मेले के लिए रेलवे ने लोकल ट्रेनों का डोंगरगढ़ से रायपुर तक विस्तार किया है। मेले में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने 19 से 27 मार्च तक एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज दिया है। मेले के दौरान यात्रियों को लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज मिलने से यात्रा सुलभ और आसान होगी। लोकल ट्रेनों का विस्तार और स्टॉपेज के केवल नवरात्र मेला अवधि के लिए डोंगरगढ़ में 9 दिनों का रहेगा।
रेलवे से मिली जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 68742-68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिय ा मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित किया गया है। 68729-68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का गोंदिया तक, 06886-06885 डोंगरगढ-दुर्ग-डोंगरग ढ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इन 6 लोकल ट्रेनों के चलने से गोंदिया से रायपुर तक यात्रियों को डोंगरगढ़ मेला जाने वहां से वापस लौटने का विकल्प रहेगा। करीब 200 किमी के बीच कई जिले के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा और भीड़ से उन्हें राहत मिलेगी।
लोकल ट्रेनों में कोच संख्या बढ़ाने की मांग: रेल सलाहकार सदस्य एवं पूर्व सैनिक गुरुमीत सिंह भाटिया ने गाड़ी संख्या 68861-68862 गोंदिया-झारसुगड़ा जेडी पैसेंजर को कुल 12 कोच के साथ चलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक जाने वाली लंबी दूरी की यह पैसेंजर पहले 12 कोच के साथ चलती थी।
नवरात्र मेला में इन ट्रेनों का रहेगा स्टॉपेज गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस, 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस,12852चेन्न ई-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस, 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का 19 से 27 मार्च के बीच 9 दिनों तक डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन मे मेले के लिए अस्थाई स्टॉपेज दिया गया है।
