राजनांदगांव : पीएमश्री स्कूलों में बच्चों को मिल रही अध्ययन-अध्यापन की बेहतर सुविधाएं…

राजनांदगांव । पीएमश्री योजना अंतर्गत संचालित पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव, पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह, पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी सहित जिले के अन्य पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम विद्यालय में वर्तमान में कुल 50 सेटअप है। यहां शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय में 3 वॉटर कूलर लगाए गए हैं। विद्यालय परिसर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है तथा बच्चों की खेल गतिविधियों के लिए खेल मैदान भी उपलब्ध है। साथ ही विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित साफ-सफाई की जाती है। इसी प्रकार पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह में भी बच्चों के अध्ययन-अध्यापन एवं सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोल्ड स्टोरेज वाटर सिस्टम स्थापित किया गया है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रिंट-रिच कक्षाएं संचालित की जा रही हैं तथा सभी कक्षाओं में टाइल्स लगाए गए हैं, जिससे विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और आकर्षक बना हुआ है। पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत शाला परिसर को बाउड्रीवाल किया गया है। जहां बच्चों को अध्ययन के साथ विभिन्न खेल गतिविधियां करायी जाती है। विद्यालयों में उपलब्ध इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल रहा है तथा बच्चे उत्साह के साथ अध्ययन-अध्यापन सहित अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

3 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

3 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

4 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

4 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

4 hours ago