राशन वितरण में पारदर्शिता और सुव्यवस्था पर जोर
सूरजपुर । जनपद सभाकक्ष सूरजपुर में आज सूरजपुर विकासखंड के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए।
ई-केवाईसी और लंबित राशि जमा करने के निर्देश
बैठक में दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया कि सभी हितग्राहियों का लंबित ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस हेतु गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध “मेरा ई-केवाईसी” के माध्यम से हितग्राहियों को स्वयं ई-केवाईसी करने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही जनवरी एवं फरवरी माह की लंबित डी.ओ. राशि अविलंब जमा कराने को कहा गया।
मार्च वितरण एवं चावल उत्सव
दुकान संचालकों को मार्च माह का राशन वितरण 20 तारीख तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 7 तारीख को “चावल उत्सव” आयोजित करने तथा आगामी 3 माह के लिए एकमुश्त भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
मृत हितग्राहियों की सूची प्रस्तुत करें
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि दुकान संचालक अपने क्षेत्र के मृत हितग्राहियों के नाम की सूची शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि राशन कार्ड से उनके नाम की विधिवत कटौती की जा सके और वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
दुकानों में साफ-सफाई और जानकारी प्रदर्शन अनिवार्य दुकान संचालकों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर अपनी दुकानों में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था तथा हितग्राहियों के लिए मूलभूत जानकारी का प्रदर्शन (डिस्प्ले बोर्ड) सुनिश्चित किया जाए, जिससे हितग्राहियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके।
बैठक में विकासखंड सूरजपुर के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालक उपस्थित रहे।
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की…
रायपुर निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो…
भोपाल दक्षिण पन्ना वनमंडल की रैपुरा रेंज अंतर्गत भरतला बीट में स्थित रामडोल की झिरिया…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में 100 लाख मीट्रिक टन निर्धारित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आज…