घुमका क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम प्रार्थिया की 15 वर्षीय नाबालिग बालिका 23 जून 2023 को गुम होने के संबंध में प्रार्थीया के द्वारा 24 जून 2023 को थाना घुमका उपस्थित होकर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के संबंध में सूचना देकर थाना घुमका में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 363 पंजीबद्ध कराया था। थाना घुमका पुलिस के द्वारा विवेचना के दौरान अपहृत बालिका व आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी।

प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिले में पुलिस विभाग द्वारा गुम बालक बालिकाओं के बरामदगी के लिए चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत एसपी राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगाव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में थाना घुमका से पुलिस टीम के द्वारा अपहृता एवं आरोपी का लोकेशन प्राप्त होने पर 31 जनवरी को पुलिस टीम उंबरे थाना करकंब जिला सोलापुर महाराष्ट्र पहुंचकर आरोपी सुमित ढीमर पिता उत्तरा कुमार ढीमर उम्र 21 साल साकिन मंदिराकुही थाना खैरागढ़ जिला केसीजी के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी एवं नाबालिग बालिका को 1 फरवरी को थाना घुमका लेकर आये। प्रकरण में नाबालिग बालिका के कथन में आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने के संबंध में तथ्य सामने आने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 366,376,376 (2) भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी सुमित ढीमर को 1 फरवरी को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में विक्रांत सुरेश कुमार सिंह, हरीश टेम्भूरकर, गौतम सिंह, हिरेन्द्र देशमुख, आरसीपी साहू, यशवंत साहू, मधु वर्मा और सायबर टीम की भूमिका सराहनीय रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *