छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा नवागांव टेंचिंग ग्राउण्ड पहुॅचे

कचरा निपटान प्रक्रिया में तेजी के दिये निर्देश

राजनांदगांव । नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा कचरा निपटान का जायजा लेने आज सुबह नवागांव टेंचिंग ग्राउण्ड पहुॅचे और सभी मशीने दुरूस्त रख शीघ्रता से कचरा निपटान करने के निर्देश मिशन क्लीन सिटी प्रभारी राजेश मिश्रा को दिये।
टेंचिंग ग्राउण्ड में कचरा निपटान करने की विभिन्न प्रक्रियाओं का आज आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जायजा लेकर सभी मशीने दुरूस्त कर, एसएलआरएम सेन्टरों के अलावा घर से ही कचरा पृथक कराकर ले तथा टेचिंग ग्राउण्ड मेे लाकर कचरा निपटान प्रक्रिया में तेजी लाने कहा। उन्होंने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी श्री मिश्रा से कहा कि ठेकेदार को भी कचरा निपटान जल्द करने अधिक से अधिक संसाधन का उपयोग कर कार्य करने निर्देशित करे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 01-2-968x1024.jpg

उन्होंने टेचिंग ग्राउण्ड के एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर रजिस्टर की जॉच किये और प्रतिदिन आने वाले गीला कचरा सुखा कचरा की मात्रा की जानकारी लेकर एसएलआरएम सेन्टरों में ही कचरा पृथककरण कर निपटान करने के निर्देश दिये और कहा कि सडको, नालियों, मुक्कडों से निकलने वाले कचरा ही टेचिंग ग्राउण्ड में लावे। उन्हांेने खाद बनाने की प्रक्रिया देख गीला कचरा से अधिक से अधिक खाद बनाने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कम्पोस्ट मशीन को सुधार करने तथा बेलींग मशीन की गति बढ़ाने कहा। इसके अलावा छन्नी मशीन के लिये शेड बनाने एवं एफएसटीपी के मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्हांेंने कहा कि आगामी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने की संभावना है, उसके पूर्व टेचिंग ग्राऊण्ड की सभी व्यवस्था दुरूस्त करे। सभी कर्मचारी निर्धारित समय तक उपस्थित रहकर कार्य करना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम देवेश साहू व स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

2 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

3 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

3 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

3 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

3 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

3 hours ago