राजनांदगांव। भारतीय मजदूर संघ से सबद्ध छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन आगामी 06 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय न्यू चगोराभांठा रायपुर में आयोजित किया गया है। अधिवेशन दोपहर 11.30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 04.00 बजे समाप्त होगा। अधिवेशन का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहदेव व प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे करेंगे।
भामसं के जिला मंत्री व निर्माणीमजदूर संघ जिला राजनांदगांव के महामंत्री नरेश कुमार साहू ने एक प्रेस बयान में उक्ताशय की जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में इन दिनों निर्माणी मजदूरों की माली हालत दयनीय बनी हुई है। निर्माणी मजदूरों के कल्याण के लिये बनाये गये कर्मकार मंडल की गतिविधियां पूरे प्रदेश में शून्य हो रही है, वांछित मजदूरों का न तो समय पर पंजीयन हो पा रहा है और न ही पंजीकृत मजदूरों को योजनाओं का समय पर लाभ भी नहीं मिल पा रहा है, उस पर से तुर्रा यह कि पंजीयन की प्रक्रिया को दिनो-दिन जटिल करके ट्रेड यूनियनों की भूमिका को ही समाप्त कर दिया गया है, जिससे प्रदेश के निर्माणी मजदूरों में भयंकर आक्रोश है। भामसं द्वारा निर्माणी मजदूरों के लिये कराये जा रहे इस अधिवेशन में प्रदेशभर में कार्यरत् निर्माण मजदूरों की सभी पंजीकृत ट्रेड यूनियनें भाग ले रही है जिसमें प्रदेश में निर्माणी मजदूरों पर आये संकट पर जहाॅ चर्चा कर विचार विमर्श किया जायेगा वही अनेक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार व केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा साथ ही आने वाले दिनों में किये जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जायेगी। इस अधिवेशन में जिले से भी बड़ी संख्या में निर्माणी मजदूर भाग लेने रायपुर जायेंगे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…
भोपाल दमोह जिले के थाना पथरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों वाले नौतपा की मंगलवार को आंधी-बारिश के…
रायपुर जिला स्तरीय शहरी समाधान शिविर में 18 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों…
रायपुर नक्सलवाद के दंश को पीछे छोड़ छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला अब बदलाव की एक…