छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : निर्माणी मजदूरों का प्रदेश अधिवेशन 06 अक्टू. को रायपुर में

राजनांदगांव। भारतीय मजदूर संघ से सबद्ध छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन आगामी 06 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय न्यू चगोराभांठा रायपुर में आयोजित किया गया है। अधिवेशन दोपहर 11.30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 04.00 बजे समाप्त होगा। अधिवेशन का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंहदेव व प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे करेंगे।
भामसं के जिला मंत्री व निर्माणीमजदूर संघ जिला राजनांदगांव के महामंत्री नरेश कुमार साहू ने एक प्रेस बयान में उक्ताशय की जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में इन दिनों निर्माणी मजदूरों की माली हालत दयनीय बनी हुई है। निर्माणी मजदूरों के कल्याण के लिये बनाये गये कर्मकार मंडल की गतिविधियां पूरे प्रदेश में शून्य हो रही है, वांछित मजदूरों का न तो समय पर पंजीयन हो पा रहा है और न ही पंजीकृत मजदूरों को योजनाओं का समय पर लाभ भी नहीं मिल पा रहा है, उस पर से तुर्रा यह कि पंजीयन की प्रक्रिया को दिनो-दिन जटिल करके ट्रेड यूनियनों की भूमिका को ही समाप्त कर दिया गया है, जिससे प्रदेश के निर्माणी मजदूरों में भयंकर आक्रोश है। भामसं द्वारा निर्माणी मजदूरों के लिये कराये जा रहे इस अधिवेशन में प्रदेशभर में कार्यरत् निर्माण मजदूरों की सभी पंजीकृत ट्रेड यूनियनें भाग ले रही है जिसमें प्रदेश में निर्माणी मजदूरों पर आये संकट पर जहाॅ चर्चा कर विचार विमर्श किया जायेगा वही अनेक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार व केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा साथ ही आने वाले दिनों में किये जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जायेगी। इस अधिवेशन में जिले से भी बड़ी संख्या में निर्माणी मजदूर भाग लेने रायपुर जायेंगे। 

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

2 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

2 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

2 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

2 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

3 hours ago