छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 वाहनों की सौगात, अध्यक्ष ने दिखाई झंडी…

राजनांदगांव , राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा के अंतर्गत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नए बेड़े में कुल 22 आधुनिक गाड़ियां शामिल की गई हैं।

इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं का आधुनिकीकरण नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। सुरक्षित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन आधुनिक तकनीक-आधारित वाहनों से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा और कानून व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। यह सेवा किसी भी संकट की स्थिति में लोगों को तुरंत मदद उपलब्ध कराने का सबसे सशक्त माध्यम बन रही है।

वाहनों का वर्गीकरण और खासियतें: बेड़े में जिले को 22 अत्याधुनिक वाहनों को कार्य के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। इनमें डायल-112 की 18 वाहन शामिल हैं। जो त्वरित आपातकालीन रिस्पॉन्स और मौके पर तुरंत मदद पहुंचाने के लिए काम करेगी। इसके अलावा 3 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन राजमार्गों पर सुरक्षा की निगरानी और दुर्घटनाओं के समय तुरंत राहत देने के लिए होंगे।वहीं एक फॉरेंसिक वाहन घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए काम करेंगे।

हाईटेक सुविधाओं से लैस है सभी गाड़ियां: सभी वाहन नवीनतम जीपीएस (GPS), उन्नत संचार प्रणालियों और आधुनिक उपकरणों से लैस हैं। इससे मुख्य कंट्रोल रूम को वाहनों की रियल-टाइम लोकेशन मिलती है।

kgnews

Recent Posts

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क  दूरस्थ गांवों…

19 minutes ago
धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार  स्‍थानीय मोतीबाग चौक में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…

24 minutes ago
लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

रायपुर  देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में  जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव…

26 minutes ago
पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

रायपुर  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 25 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन…

39 minutes ago
गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

रायपुर  नक्सल मोर्चे पर मुस्तैद सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी और…

57 minutes ago
बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बिलासपुर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी मनीषा ठाकुर की अदालत ने सड़क हादसे…

1 hour ago