छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बेटियों की शिक्षा समाज के विकास की सबसे बड़ी जरूरत…

राजनांदगांव , राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डिलापहरी में शुक्रवार को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने 3 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपए की लागत के 89 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। डिलापहरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण तथा डीएमएफ मद से विभिन्न स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की घोषणा की। बताया कि डिलापहरी क्षेत्र में 63 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 100 केवी किया जाएगा। जिससे वोल्टेज की समस्या दूर होगी और बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा।

डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर पूर्णता प्रमाण पत्र एवं चाबी सौंपी। इसी तरह 3 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण किया। उन्होंने लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र व स्वच्छता दीदीयों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। डॉ. सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। शिविर में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं और बेटियों की शिक्षा समाज के विकास की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

मोंगरा मल्टी विलेज योजना से पेयजल देंगे डॉ. सिंह ने क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के सिंचाई सुविधा को ध्यान में रखते हुए 242.77 करोड़ रुपए की लागत से लमती फीडर लघु जलाशय एवं नहर परियोजना स्वीकृत की गई है। इस परियोजना से 36 ग्रामों में 1840 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के 10 ग्राम सुकुलदैहान, बम्हनी, धनगांव, गातापार, डिलापहरी, धर्मापुर, ढाबा आदि को लाभ होगा।

kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

2 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

2 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

2 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

2 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

3 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

3 hours ago