छत्तीसगढ़

CG : सर्वाधिक समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान और पारदर्शी धान खरीदी से किसानों को मिला संबल …

कोरबा । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई प्रभावी कृषि एवं धान खरीदी नीतियों से राज्य के किसान आज केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और पहले से अधिक सशक्त बन रहे हैं। शासन द्वारा सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता आ रही है।

प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी की व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाए जाने से अब किसानों को केवल अपने निकटतम उपार्जन केंद्र पहुंचना होता है, जहां विक्रय तक की पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से पूरी होती है।

कोरबा जिले के ग्राम गढ़ उपरोड़ा निवासी कृषक आगर साय पिता बुद्धू सिंह ने सोनपुरी उपार्जन केंद्र में अपनी उपज विक्रय कर इस व्यवस्था का लाभ उठाया। उन्होंने 36 क्विंटल धान का विक्रय किया और बताया कि पूरी प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई, उपार्जन केंद्र में बैठने, पानी एवं सभी सुविधा उपलब्ध है।

साय ने कहा कि समय पर भुगतान और सर्वाधिक समर्थन मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। सरकार की नीतियों का प्रभाव हर स्तर पर दिखाई दे रहा है। किसान अब अपनी आय से खेती के विस्तार, भूमि क्रय और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहे हैं तथा कर्ज और उससे जुड़ी परेशानियों से भी मुक्ति मिली है।

उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार की योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है और खेती आज सम्मानजनक व सुरक्षित आजीविका बन रही है।

kgnews

Recent Posts

सपेरा बस्ती के बच्चो ने खेली बाल अधिकारों पर सांप सीढ़ी

सपेरा बस्ती के बच्चो ने खेली बाल अधिकारों पर सांप सीढ़ी

रायपुर  राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में तिल्दा-नेवरा…

9 minutes ago
मध्य प्रदेश के इकलौते यहूदी कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, तोड़फोड़ से भू-माफियाओं पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के इकलौते यहूदी कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, तोड़फोड़ से भू-माफियाओं पर उठे सवाल

जबलपुर  मध्य प्रदेश का एकमात्र यहूदी कब्रिस्तान अब वैश्विक चर्चा में है। जबलपुर स्थित लगभग…

2 hours ago
एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच है : राज्यमंत्री गौर

एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच है : राज्यमंत्री गौर

एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच…

2 hours ago
महादेव ऐप केस का भोपाल कनेक्शन, टिकटों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप; आहूजा बंधुओं पर लुकआउट सर्कुलर जारी

महादेव ऐप केस का भोपाल कनेक्शन, टिकटों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप; आहूजा बंधुओं पर लुकआउट सर्कुलर जारी

भोपाल  देश के बहुचर्चित महादेव बेटिंग ऐप मामले में भोपाल कनेक्शन एक बार फिर सामने…

2 hours ago
14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…

3 hours ago
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…

3 hours ago