राजनांदगांव आलराउंडर सत्यम शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते पंचोली ब्रदर्स ने परशुराम हिटर्स को मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण समाज परशुराम भवन राजनांदगांव के द्वारा तुलसी विहार टर्फ क्रिकेट मैदान रायपुर नाका में खेली जा रही प्रथम मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में करारी शिकस्त दी। आज के अन्य मैचों में शर्मा योद्धा ने बालाजी सुपर किंग को पुरोहित रायल्स ने शक्ति टाइटन्स को व परशुराम हिटर्स ने बालाजी सुपर किंग को पराजित किया। इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. मिथलेश शर्मा सहित समाज के वरिष्ठजन, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के साथ ही आयोजन में सम्मिलित सभी टीमों के संचालक, कोच, मैनेजर व खिलाड़ी उपस्थित रहे। मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण समाज परशुराम भवन द्वारा आयोजित प्रथम मारवाड़ी गौड़ ब्राम्हण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन के पहले मैच में पंचोली ब्रदर्स ने आलराउंडर सत्यम शर्मा के तूफानी बल्लेबाजी के चलते श्रेष्ठता साबित करते हुए परशुराम हिटर्स को 7 विकेट से पराजित कर स्पर्धा में टाप पर बनी हुई है। परशुराम हिटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 29 रन बनाए थे। तीसरे मैच में शक्ति टाइटन्स को पुरोहित रायल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। शक्ति टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 42 रन बनाए थे। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 28 रन का योगदान दिया था। इसके जवाब में पुरोहित रायल्स ने 4.4. ओवर में 47 रन बनाकर मैच जीत लिया। पुरोहित की ओर से आयुष शर्मा ने 28 रन बनाए व अभिषेक शर्मा ने दो विकेट लिए। आज के अंतिम मैच में परशुराम हिटर्स ने बालाजी सुपर किंग को 7 विकेट से पराजित किया। बालाजी सुपर किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विनायक जोशी के 16 रन व दीपक शर्मा के 15 रन की बदौलत 3 विकेट पर 42 रन बनाए थे। जिसके जवाब में परशुराम हिटर्स ने अनंत शर्मा की शानदार बल्लेबाजी 17 गेंद में 37 रन के योगदान के चलते बिना कोई विकेट के 3.4 ओवर में 48 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…